एक्शन सीक्वेंस शूट करते समय घायल
गनीमत है कि अक्षय को गंभीर चोटे नहीं आई हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि एक्टर फिल्म के बाकी पार्ट की शूटिंग जारी रखेंगे। हालांकि, फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को फिलहाल रोक दिया गया है, लेकिन वह क्लोज-अप शॉट्स के साथ शूटिंग जारी रखेंगे। एक मीडिया संस्थना के सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अक्षय टाइगर के साथ एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, और यह एक विशेष स्टंट को शूट करने के दौरान वह घायल हो गए।
क्लोज-अप सीन्स को शूट जारी
उनके घुटने पर ब्रेसेस लगे हैं। अक्षय फिल्म के बाकी क्लोज-अप सीन्स को शूट कर रहे हैं, जिससे कि स्कॉटलैंड शेड्यूल को पूरा करने में कोई देरी न हो।फिल्म बड़े मियाँ छोटे मियाँ अक्षय और टाइगर के साथ सोनाक्षी सिन्हा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी होंगे, जिन्होंने स्कॉटलैंड जाने से पहले मुंबई में अपना पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है।
अली अब्बास जफर के निर्देंशन में बन रही फिल्म
फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। इन्होंने टाइगर जिंदा है, सुल्तान, भारत, मेरे ब्रदर की दुल्हन और गुंडे और कई अन्य फिल्मों का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Pathaan: डिलीटेड सीन्स के साथ ओटीटी पर स्ट्रीम हुई शाहरुख की 'पठान', फैंस बोले- थिएटर में दोबारा रिलीज करो