साझा किए गए लुक में अक्षय कुमार पुलिस की वर्दी पहने, काला चश्मा लगाए अजय देवगन और रणवीर सिंह के कंधों पर हाथ रखे दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अक्षय कुमार के इस लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अक्षय के लुक के साथ ही फिल्मी की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। फिल्म सूर्यवंशी अगले साल 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस दौरान चर्चा ये भी चलती रही कि जैसे पिछली बार सिम्बा में अजय देवगन को सरप्राइज के तौर पर शामिल करके आखिर में सूर्यवंशी की फुलझड़ी रोहित शेट्टी ने छोड़ी थी। ऐसा ही कुछ सूर्यवंशी के आखिर में चुलबुल पांडे को लाकर रोहित शेट्टी करने वाले हैं। हालांकि, इस बारे में न तो अजय देवगन औऱ न ही रोहित शेट्टी के दफ्तर से इसकी पुष्टि हो पा रही है लेकिन सलमान खान को इस पुलिस यूनिवर्स में लाने की कोशिशें लगातार जारी हैं।