अक्षय कुमार की फिल्म 'रुस्तम' के ट्रेलर ने जहां धमाल मची दी है वहीं उसका पहला गाना 'तेरे संग यारा' रिलीज हो चुका है। यह फिल्म का पहला रोमांटिक गाना है जिसने रिलीज होते ही अपना जादू बिखेरना शुरू कर दिया है। आतिफ असलम की आवाज में इस गाने में अक्षय कुमार और एलियाना डी क्रूज के बीच में बेहतरीन कैमिस्ट्री दिखाई गई है। दोनों इस गाने में बेहद रोमंटिक नजर आ रहे हैं।
हालांकि ये फिल्म प्यार, बदला और देशभक्ति पर आधारित है पर इस गाने को देखकर तो सब इसे एक रोमांटिक फिल्म ही कहेंगे।