‘सैयारा’ की कहानी और सफलता
‘सैयारा’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है और यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म दो नए कलाकार- अहान पांडे और अनीत पड्डा पर आधारित है।
फिल्म की कहानी एक म्यूजिशियन और एक कवियित्री के इमोशनल रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से काफी प्यार मिला। फिल्म ने दुनियाभर में ₹576 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई। यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्म भी रही।
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ भी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 20 करोड़ की कमाई की, जो पहले दिन के ₹15.25 करोड़ से ज्यादा है।
ये भी पढ़ें- 370 बिरयानी जैसे विवाद में फंसे समय रैना! इंडियाज गॉट लेटेंट का पुराना वीडियो हुआ वायरल; लोगों का फूटा गुस्सा
फिल्म ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू में भी ₹3.75 करोड़ कमाए थे। इसके साथ ही यह फिल्म इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर ‘बॉर्डर 2’ है, जिसने ₹43.50 करोड़ की ओपनिंग की, जबकि दूसरे नंबर पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ है, जिसने ₹23.60 करोड़ से शुरुआत की।