अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' ने आखिरकार वो करिश्मा कर दिखाया जिसका बॉक्स ऑफिस को महीनों से इंतजार कर रहे है। फिल्म ने महीनों से चली आ रही बड़े पर्दे की बदकिस्मती को दूर करते हुए सिर्फ तीन दिनों में 51 करोड़ की कमाई कर ली है।
पढे़ं: कैसी है 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' ? जानें इन 11 बातों से
फिल्म ने धीमी शुरुआत करते हुए वीकेंड पर जबरदस्त कमाई कर ली है। पहले दिन फिल्म ने जहां 13.10 करोड़ कमाए, वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई 17.10 करोड़ रही। 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का कलेक्शन में सबसे ज्यादा रविवार के दिन रहा। फिल्म ने संडे का पूरा फायदा उठाते हुए 21.15 करोड़ की कमाई की।
#ToiletEkPremKatha has an AWESOME weekend... Day-wise growth was PHENOMENAL... Tue [Independence Day] will again witness a big jump in biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 14, 2017
#ToiletEkPremKatha is EXTRAORDINARY... Fri 13.10 cr, Sat 17.10 cr, Sun 21.25 cr. Total: ₹ 51.45 cr. India biz... #TEPK
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 14, 2017
अक्षय की ये इस साल आई दूसरी हिट फिल्म है। पिछले साल आई उनकी रुस्तम और एयरलिफ्ट भी हिट रही थी। जिस तरह से टॉयलेट एक प्रेम कथा की कमाई जारी है उससे ये जल्द ही 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी। ट्रेड विश्लेकों को उम्मीद है कि फिल्म को 15 अगस्त की छुट्टी का भी फायदा उठाते हुए और कमाई करेगी। वैसे भी अक्षय की कंपटीशन में और कोई फिल्म नहीं थी लेकिन अगले हफ्ते राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना और कृति सेनन की 'बरेली की बर्फी' रिलीज हो रही है जिससे इसे टक्कर मिल सकती है।
पिछले कुछ सालों में अक्षय की छवि कमाऊ अभिनेता की बनकर उभरी है। हर निर्माता-निर्देशक उनकी पॉपुलैरिटी को कैश करना चाहता है।
पढ़ें: मंदिर, मस्जिद से ज्यादा जरूरी है टॉयलेट बनाना: राकेश ओम प्रकाश मेहरा