फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर को अंजान शख्स ने घोंपा चाकू, बच्चों को छोड़ने जा रहा था स्कूल

Mon, 14 Aug 2017 02:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नड़ एक्टर गुरू जग्गेश पर बेंग्लुरू में चाकू से वार किया गया। बताया जा रहा है कि वो अपने बच्चो को स्कूल छोड़ने जा रहे थे जिस समय उनके साथ ये हादसा हुआ। 
विज्ञापन


कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि बच्चो को स्कूल छोड़ने जाते वक्त एक आदमी तेज स्पीड में बाइक से जग्गेश के पास आया। जग्गेश ने उनसे इस बारे में सवाल किया। 

पढें- श्री कृष्‍ण बन इन एक्टर्स ने दर्शकों को कराए 'साक्षात भगवान' के दर्शन

इसके बाद उस आदमी ने जग्गेश की टांग में चाकू घोंप दिया। हादसे के बाद जग्गेश तुरन्त अस्पताल गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच भी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


आपको बता दे कि जग्गेश के पिता नेता हैं। हादसे के बारे में मीडिया से बात करते हुए उनके पिता ने कहा, "गुरू अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था और रास्ते में उसके साथ ये हादसा हो गया।" इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनके बेटे की किसी के साथ दुशमनी नहीं थी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें