अक्षय कुमार ने इस साल अप्रैल में भारत सरकार के साथ मिलकर जवानों के लिए 'भारत के वीर' नाम की एक वेबसाइट और एप बनाया था। इस वेबसाइट के जरिये लोग शहीद हुए जवानों के परिवार को आर्थिक मदद दे सकते हैं। अब अक्षय ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों से जवानों के लिए मदद मांगी है।
अक्षय ने कहा, 'क्या आपने आजादी के दिन के साथ उन लोगों को सेलिब्रेट किया जिनकी वजह से आप ये गर्व और सूकून महसूस कर पाते हो। वो लोग जो बॉर्डर पर अपनी जान दांव पर लगा कर हमें आजादी का ये तोहफा साल दर साल देते जाते हैं, चुपचाप।' अक्षय ने फिर लोगों से गुजारिश की कि वो शहीद जवानों के परिवार के लिए डोनेट करें। अक्षय ने आगे कहा, 'जैसे ही किसी शहीद के अकाउंट में 15 लाख रुपये जमा हो जाएंगे, उनका नाम साइट से हट जाएगा।'
पढ़ें: रणवीर को देख चिल्लाए अक्षय- 'टॉयलेट की ओपनिंग हो गई'
अक्षय ने बताया कि अप्रैल से लेकर अभी तक 10 करोड़ रुपये से लेकर ऊपर पैसा शहीदों के परिवार को मिल चुका है। 'आज मैं आपसे तहे दिल से ये गुजारिश करता हूं कि आप सब मेरे साथ ये संकल्प करें कि अगले 6 महीने के अंदर इन 114 शहीदों की मदद कर के इनकी फोटो साइट से हटवाना है। ऐसा कर के हम उनपर कोई एहसान नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपनी आजादी का कर्तव्य निभाएंगे।' अक्षय ने कहा कि हमारे जवान हैं तो हम हैं, उनकी इज्जत से बढ़कर कुछ नहीं।
We owe them a lot & this is the least we can do..support our soldiers by contributing how much ever you can to #BharatKeVeer @rajnathsingh pic.twitter.com/C3TKuMNo3E
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 16, 2017
फिल्मों की बात करें तो अक्षय की हाल ही में रिलीज हुई टॉयलेट एक प्रेम कथा बॉक्स ऑफिस पर धनमाल मचा रही है। फिल्म की कमाई 5 दिनों में 80 करोड़ के पार पहुंच गया है। इसके अलावा वो इस वक्त लंदन में रीमा काटगी की फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें उनके ऑपोजिट टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय हैं। सोनम कपूर और राधिका आप्टे के साथ उनकी 'पैड मैन' अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी। इसके बाद वह टी-सीरीज के फाउंडर गुलशन कुमार की बायोपिक 'मुगल' की शूटिंग शुरू करेंगे।
पढ़ें: कैसी है 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' ? जानें इन 11 बातों से