सुपरस्टार रजनीकांत पूरे दक्षिणी एशिया में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकार हैं। पर उनकी पत्नी लता रजनीकांत का स्कूल आश्चर्यजनक वजह से बंद हो गया है। वो उसका किराया नहीं भर पाई हैं। यही नहीं, उनके स्कूल में कई महीनों से स्टाफ को सैलरी तक नहीं दी जा रही थी, जिससे परेशान होकर पिछले साल दिसंबर में ही स्कूल के सभी ड्राइवरों ने हड़ताल तक कर दी थी। उनका कहना था कि उन्हें 6 माह से सैलरी तक नहीं मिली है।
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस के लिए ये खबर किसी झटके से कम नहीं है। वो दक्षिण एशिया में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकार हैं। पर उनकी वाइफ का स्कूल बंद होने से बड़ा झटका लगा है। उनके द्वारा चलाया जाने वाला स्कूल 'द आश्रम' चेन्नई के मशहूर स्कूलों में से है। पर अब महान मालिक ने किराया न देने की सूरत में स्कूल पर ताला लगा दिया है।
लता रदनीकांत के इस स्कूल में 12वीं तक की पढ़ाई होती है। ये स्कूल रेस कोर्स के पास है। जो लता द्वारा चलाए जाने वाले द आश्रम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का हिस्सा है। ये किराए की प्रॉपर्टी पर चला रहा था और लगातार किराया न दे पाने की स्थिति में प्रॉपर्टी मालिक ने स्कूल के मेन गेट पर ताला जड़ दिया।
इस स्कूल में 300 बच्चे पढ़ते हैं, जिन्हें वेलाचेरी स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी के मालिक ने इस जगह को खाली कराने के लिए 2011 में कोर्ट केस कर दिया था। पर अब किराया न देने पर स्कूल के गेट पर ही ताला जड़ दिया।