फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में बैन हुयीं शाहरुख और अक्षय की फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में चोरी-छिपे हिंदुस्तान की फिल्में खूब देखी और पसंद की जाती है। लेकिन सरकार इन फिल्मों पर बैन लगाकर रखती है। हाल ही में पाकिस्तान ने अक्षय कुमार और शाहरुख की फिल्मों पर बैन लगा दिया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान में शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' और अक्षय कुमार की फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई 2' की रिलीज पर रोक लगा दी गयी है। यह दोनों ही फिल्में ईद के मौके पर रिलीज हो रही हैं।

दरअसल पाकिस्तान में हिंदी फिल्मों को बहुत पसंद किया जाता है। जिस वजह से पाकिस्तानी फिल्मों को नुकसान उठाना पड़ता है। इस बार ईद पर पाकिस्तान में चार बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं।
विज्ञापन


यह फिल्में 'जोश', 'इश्क खुदा', 'वार' और 'मेरा नाम अफरीदी' हैं। इन फिल्मों के मेकर्स नहीं चाहते कि इसी समय 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'वन्स अपान ए टाइम इन मुंबई 2' रिलीज हों।

इन फिल्मों के रिलीज के बाद पाकिस्तानी फिल्मों के धंधे पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। पाकिस्तान के फिल्म मेकर्स ने सरकार से बात करके इन फिल्मों में रोक लगा दी है।
विज्ञापन


वैसे यह पहला मौका नहीं है जब पाक में हिंदी फिल्में बैन हुयी हों। इसके पहले भी समय-समय पर पाकिस्तान में हिंदी फिल्मों पर पाबंदी लगायी जाती रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें