सुशांत सिंह राजपूत के साथ छह साल का रिश्ता खत्म होने का गम अभिनेत्री अंकिता लोखंडे को यूं तो बहुत है लेकिन वह जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। यही वजह है कि कुछ दिनों तक परेशान रहने के बाद यह टीवी अभिनेत्री अपने टूटे दिल को जोड़ने के लिए दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता रही है।
पिछले दिनों अंकिता हैरान थीं कि कैसे सुशांत ने अचानक रिश्ता खत्म कर लिया। परंतु गम में डूबने के बजाय अंकिता इधर लगातार पार्टियों में नजर आ रही हैं। यही नहीं, वह अपने घर पर भी रोज दोस्तों को बुला रही हैं। खुद अंकिता सोशल मीडिया में अपने जश्न की तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं।
उनके करीबियों का कहना है कि संगीत और नाच... अंकिता आजकल बस इन्हीं में डूबी हैं। अच्छी बात यह है कि अंकिता इन पार्टियों के बावजूद अपने पड़ोयिसों का खयाल रखती हैं और उनके म्यूजिक सिस्टम की आवाज कभी इतनी तेज नहीं होती कि वे शिकायत करें।