फिल्म 'मोनिका ओह माय डार्लिंग' की अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर इन दिनों चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अपने किसी नए प्रोजेक्ट की वजह से नहीं, बल्कि निजी जिंदगी को लेकर खबरों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आकांक्षा की जिंदगी में प्यार की एंट्री हुई है। खबर है कि वह पिछले कई महीनों से निर्देशक शरण शर्मा को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है।