फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajaz Khan: एजाज खान के घर पहुंची मुंबई पुलिस, रेप केस दर्ज होने के बाद से अभिनेता का नंबर बंद

Mon, 05 May 2025 09:53 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में अभिनेता एजाज खान के खिलाफ कथित तौर पर एक एक्ट्रेस का रेप करने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। जब मुंबई पुलिस ने एक्टर से संपर्क किया तो उनका नंबर बंद था। पुलिस एजाज के घर पहुंची तो भी वह नहीं मिले।

विज्ञापन
एक्टर एजाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम@imajazkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में मुंबई पुलिस ने कहा कि एक्टर एजाज खान की तलाश कर रही है। हाल ही में एक एक्ट्रेस के कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला एजाज खान के खिलाफ दर्ज हुआ है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद एजाज से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन तब से उनका नंबर बंद है। वह पुलिस के संपर्क में नहीं है। पुलिस एक्टर एजाज के घर भी पहुंची लेकिन वह मौजूद नहीं था।

ये खबर भी पढ़ें: Ajaz Khan: अश्लील कंटेंट पर हुआ विवाद, उल्लू एप ने हटाया शो 'हाउस अरेस्ट'; एजाज खान पर मामला दर्ज

क्या है महिला के आरोप 

विज्ञापन

अभिनेता एजाज खान के खिलाफ रविवार 04 मई को शारीरिक शोषण का मामला दर्ज हुआ है। एक महिला ने एजाज पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक महिला का आरोप है कि फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश दिलाने के बहाने एक्टर एजाज ने शारीरिक शोषण किया। चारकोप पुलिस अधिकारी के अनुसार, 30 वर्षीय एक महिला ने हाल ही में शिकायत दर्ज कराई थी कि एजाज खान ने फिल्म में रोल दिलाने में मदद करने का वादा किया। साथ ही धर्म बदलकर शादी करने का वादा करते हुए उसके साथ कई जगहों पर शारीरिक शोषण किया। अधिकारी ने बताया कि अभिनेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की बलात्कार से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें: Ajaz Khan Row: मुंबई पुलिस ने एजाज खान और उल्लू एप के मालिक को भेजा समन, दर्ज करवाने होंगे बयान 

इस शो को लेकर भी विवाद में एक्टर
एक्टर एजाज इससे पहले से ही रियालिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ में अपने अश्लील कंटेंट के चलते विवादों में है। शो में आपत्तिजनक टास्क और डायलॉग्स ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया, जिसके बाद शो और एजाज को काफी ट्रोल किया जा रहा है। एजाज खान को उल्लू एप के वेब शो ‘हाउस अरेस्ट’ में कथित अश्लील सामग्री के लिए कई अन्य लोगों के साथ एक मामले में नामित किया गया है।  

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें