फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kesari Veer: ‘केसरी वीर’ की रिलीज डेट आगे बढ़ी, जानिए कब दिखेगी सिनेमाघरों में सुनील शेट्टी की फिल्म?

Mon, 05 May 2025 06:15 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kesari Veer New Release Date: फिल्म ‘केसरी वीर-लीजेंड ऑफ सोमनाथ’ 16 मई 2025 को थिएटर में रिलीज होने वाली थी, अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। जानिए, अब कब रिलीज होगी फिल्म ‘केसरी वीर’। 

विज्ञापन
'केसरी वीर' फिल्म में सुनील शेट्टी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली और विवेक ओबेरॉय अपनी फिल्म ‘केसरी वीर’ का प्रमोशन करते नजर आए। यह फिल्म पहले 16 मई 2025 को रिलीज होने वाली थी। अचानक इस फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है। जानिए, फिल्म ‘केसरी वीर’ की नई रिलीज डेट क्या है? 

विज्ञापन


इस दिन होगी फिल्म रिलीज 
‘केसरी वीर’ के मेकर्स ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि उनकी फिल्म अब 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देश और दुनिया में इस दिन फिल्म ‘केसरी वीर’ को रिलीज किया जाएगा।  

ये खबर भी पढ़ें: Kesari Veer: स्टेज पर सबके सामने रो पड़ा यह एक्टर, सुनील शेट्टी ने संभाला; चार साल बाद कर रहा कमबैक 

 


क्या है फिल्म की कहानी-किरदार 
फिल्म ‘केसरी वीर’ में सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली ने योद्धाओं के रोल किए हैं वहीं विवेक ओबेरॉय खलनायक के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘केसरी वीर’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें सोमनाथ मंदिर पर हुए हमले की एक ऐतिहासिक कहानी दिखाई जाएगी। कैसे कुछ योद्धाओं ने इस मंदिर की रक्षा की थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस अकांक्षा शर्मा भी नजर आंएगी। फिल्म ‘केसरी वीर’ को प्रिंस धीमान निर्देशित कर रहे हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Suniel Shetty: ‘केसरी वीर’ के ट्रेलर लॉन्च में बोले सुनील शेट्टी, ‘कुछ लोग कश्मीर की तरक्की नहीं चाहते’

चर्चा में सूरज पंचोली-सुनील शेट्टी का लुक 

विज्ञापन

फिल्म ‘केसरी वीर’ के टीजर-ट्रेलर की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी हुई है। इस फिल्म में सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी का लुक भी काफी हटकर है। एक्शन सींस भी बड़ी संख्या में फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए है। हीरो ही नहीं, हीरोइन भी एक्शन करती दिख रही हैं। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें