फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auron Mein Kahan Dum Tha: 'औरों में कहां दम था' की रिलीज डेट का हुआ एलान', फिर धमाल मचाते नजर आएंगे अजय-तब्बू

Tue, 05 Dec 2023 11:04 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म  'औरों में कहां दम था' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके अलावा तब्बू भी नजर आने वाली हैं। फैंस को इस एक्शन एंटरटेनर का बेसब्री से इंतजार है। अब फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो गया। फिल्म 29 अप्रैल 2024 में रिलीज होगी।
विज्ञापन
अजय देवगन, तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीरज पांडे की अपकमिंग फिल्म 'औरों में कहां दम था' को लेकर फैंस का बज हाई है। इस मूवी में एक बार फिर अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी धमाल मचाने वाली है। फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। भोला की असफलता के बाद यह फिल्म अजय देवगन के करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण है। हालांकि, फैंस अभिनेता की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


'औरों में कहां दम था' की रिलीज आउट
गौरतलब हो कि नीरज पांडे ने 'औरों में कहां दम था' के साथ एक और सिनेमाई मास्टरपीस देने का वादा किया है। नीरज ने इससे 5 साल पहले फिल्म 'अय्यारी' डायरेक्ट की थी। वहीं, 'औरों में कहां दम था' को लेकर जानकारी है कि इसे दुनियाभर के कुछ विदेशी स्थानों में बड़े पैमाने पर फिल्माया जाना है। पहले के सूत्रों ने दावा किया था कि फिल्म 20 वर्षों की अवधि में फैली एक संगीत यात्रा है और 2002 और 2023 के बीच सेट की गई है। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीत निर्देशक एम एम कीरावनी के जरिए तैयार किया जाएगा।

Rashmika Mandanna: एनिमल की जबर्दस्त सफलता के बीच काम पर लौटीं रश्मिका मंदाना, द गर्लफ्रेंड की शूटिंग शुरू
विज्ञापन


फिल्म निर्देशक ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी
निर्देशक नीरज पांडे ने हाल ही में, अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की है। बता दें कि नीरज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्देशक की इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस भी काफी उत्साहित हो गए हैं और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन




इन दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि अजय और तब्बू के अलावा फिल्म में जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी जैसे मंझे हुए कलाकारों का शानदार अभिनय दिखाई देगा। फिल्म की कहानी नीरज पांडे ने ही लिखी है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स अजय को आने वाली फिल्म के ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें