फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन ने दी ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग से जुड़ी अपडेट, दिखाई कास्ट की एक झलक; कहा- इस बार एंटरटेनमेंट बड़ा होगा

Mon, 27 Apr 2026 02:02 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajay Devgn On Golmaal 5: अजय देवगन ने मच अवेटेड फिल्म ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग को लेकर अपडेट साझा की है। जानिए क्या है शूटिंग से जुड़ी अपडेट…
विज्ञापन
गोलमाल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ की पांचवीं फिल्म ‘गोलमाल 5’ फ्लोर पर लौट चुकी है। फिल्म की शूटिंग चल रही है। अब अजय देवगन ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ी नई अपडेट साझा की है। इसके साथ ही अजय देवगन ने फिल्म की कास्ट की एक झलक भी दिखाई है, जिसमें फिल्म के प्रमुख किरदार नजर आ रहे हैं।

शुरू हुआ फिल्म का ऊटी शेड्यूल

विज्ञापन

अजय देवगन ने ‘गोलमाल 5’ के ऊटी शेड्यूल को लेकर जानकारी साझा की है। अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने फिल्म की कास्ट की भी झलक दिखलाई है। अजय ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘इस बार सवारी बड़ी है और एंटरटेनमेंट उससे भी ज्यादा बड़ा होगा। गोलमाल 5 का ऊटी शेड्यूल लड़कों के साथ।’

अजय की पोस्ट से साफ है कि फिल्म का ऊटी का शेड्यूल शुरू हो चुका है। अजय की इस पोस्ट में अजय के अलावा अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, शरमन जोशी और कुणाल खेमू नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही जैसा अजय देवगन ने संकेत दिया कि इस बार गोलमाल की बाइक और भी बड़ी हो गई है। क्योंकि इस बार शरमन जोशी की फिल्म में पहले सीजन के बाद वापसी हुई है।
विज्ञापन



गोलमाल 5 - फोटो : Youtube @Rohit Shetty Picturez

रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर हुई थी फिल्म की घोषणा
14 मार्च को रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर मेकर्स ने ‘गोलमाल 5’ की घोषणा की थी। इसके साथ ही फिल्म का एक टीजर जारी किया गया था, जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट नजर आती है। इसके साथ ही मेकर्स ने स्पष्ट किया कि ‘गोलमाल 5’ में अक्षय कुमार की भी एंट्री हुई है।

अक्षय टीजर में बाल्ड लुक में नजर आए। इसके बाद अब फैंस अक्षय को फिल्म में देखने के लिए उत्साहित हैं। अक्षय कुमार के फ्रेंचाइजी से जुड़ने से अब ‘गोलमाल 5’ को लेकर फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है। 

विज्ञापन

गोलमाल - फोटो : इंस्टाग्राम: primevideo
2006 में हुई थी फ्रेंचाइजी की शुरुआत
‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2006 में हुई थी। पहली फिल्म 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' 2006 को रिलीज हुई थी। दूसरी 'गोलमाल रिटर्न्स' 2008 को रिलीज हुई थी। 'गोलमाल 3' 2010 को आई थी और फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त 'गोलमाल अगेन' ने 20 अक्तूबर 2017 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें