फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अक्षय के प्रैंक से जैकलीन को हो गया था ट्रॉमा, एक्ट्रेस ने शेयर किया डरावना किस्सा, खिलाड़ी ने मांगी माफी

Mon, 27 Apr 2026 01:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar Prank On Jacqueline Fernandez: अक्षय कुमार अक्सर अपने कॉ-स्टार्स के साथ प्रैंक और हसीं-मजाक करते रहते हैं। अब हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस ने खुलासा किया कि एक बार अक्षय ने उनके साथ ऐसा प्रैंक किया था, जिससे उन्हें सच में ट्रॉमा हो गया था। 

विज्ञापन
अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार का रियलिटी गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ आज ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म होने जा रहा है, जिसमें फराह खान, जैकलीन फर्नांडिस और भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। शो में जैकलीन फर्नांडिस ने बताया कि एक बार अक्षय ने उनके साथ ऐसा प्रैंक किया था, जिससे उन्हें सचमुच का ट्रॉमा हो गया था। 

क्यों हुआ था जैकलीन को ट्रॉमा?

विज्ञापन

शो के दौरान अक्षय कुमार ने जैकलीन से पूछा, ‘आपको इंडस्ट्री में 17 साल हो गए हैं, क्या कभी किसी ने आपसे गलत बात की है?’ इस पर जैकलीन हंसते हुए बोलीं, ‘हां, बहुत।’

इसके बाद अक्षय ने उनसे डिटेल में बताने को कहा, तो जैकलीन ने अपने पहले आइटम सॉन्ग ‘धन्नो’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘मेरा पहला आइटम सॉन्ग फिल्म हाउसफुल में ‘धन्नो’ था, और उस समय अक्षय ने मेरे साथ बहुत गंदा प्रैंक किया था। इससे मुझे सच में ट्रॉमा हो गया था।’

विज्ञापन

अक्षय ने मांगी माफी 
उन्होंने आगे बताया, ‘सेट पर काफी सिक्योरिटी थी, बॉडीगार्ड्स और लोग खड़े थे। मुझे लगा पुलिस है, तो मैंने कैजुअली पूछ लिया कि इतनी सिक्योरिटी क्यों है। थोड़ी देर बाद अक्षय मेरे पास आकर बोले, ‘जैकलीन, तुमने कुछ गलत किया है क्या? पुलिस तुम्हारे लिए आई है। गाने के बाद तुम्हें स्टेशन ले जाएंगे।’

जैकलीन ने कहा, ‘मैं पूरे गाने के दौरान बहुत डर गई थी। मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि मैंने ऐसा क्या कर दिया है।’ बाद में जब अक्षय को एहसास हुआ कि उनका प्रैंक ज्यादा हो गया, तो उन्होंने माफी मांगी। उन्होंने कहा, ‘अगर मैंने ऐसा किया था, तो मैं सॉरी बोलता हूं।’

अक्षय ने आगे कहा, ‘इंसान को हंसते-खेलते रहना चाहिए, थोड़ी मस्ती करनी चाहिए। प्रैंक भी करने चाहिए, लेकिन सिर्फ तब तक जब तक किसी को दुख न हो। अगर किसी को दुख नहीं हो रहा, तो मस्ती चलती रहनी चाहिए।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें