फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तानाजी' का फर्स्ट लुक रिलीज, अजय देवगन योद्धा बन कर रहे इंप्रेस

Wed, 02 Jan 2019 02:40 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ajay devgn
विज्ञापन
छत्रपति शिवाजी के सेनापति तानाजी मालुसरे पर बन रही फिल्म तानाजी : द अनसंग वॉरिअर का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इसी साल 22 नवंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने अजय देवगन का तानाजी वाला ये लुक बुधवार को जारी किया। 
विज्ञापन


तानाजी महाराष्ट्र में कोंकण के महाड इलाके के निवासी थे और अपने बेटे की शादी की तैयारियां छोड़ शिवाजी के बुलावे पर युद्ध करने चले गए थे। पुणे के पास कोंधना किले के लिए हुए इस युद्ध में तानाजी ने अपने भाई सूर्याजी के साथ शामिल हुए। किले की दीवारें चढ़ने के लिए तानाजी गोह (एक बड़ी छिपकली) की मदद लिया करते थे।





किले पर मुगलों के एक सेनापति उदयभान राठौड़ का कब्जा था। जय सिंह और तानाजी के द्वंद्व में तानाजी शहीद हो गए थे। यह समाचार जब शिवाजी को मिला तो उनके बोल थे, गढ़ आला पर सिंह गेला (किला तो मिल गया पर शेर चला गया)। बाद में शिवाजी ने इस किले का नाम सिंहगढ़ रखा। फिल्म तानाजी में अजय देवगन के साथ सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, पंकज त्रिपाठी, जगपति बाबू, अजिंक्य देव और काजोल भी दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अजय देवगन इन दिनों फिल्म 'टोटल धमाल' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन के साथ अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें