अक्षय का पोस्ट
अक्षय कुमार ने अजय देवगन को जन्मदिन की बधाई दी है। अक्षय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अजय के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अक्षय मस्ती में अपने दोस्त अजय को किस करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अक्षय ने लिखा, 'दोस्ती इतनी पुरानी है, प्यार तो होगा ही।' इसके आगे अक्षय ने लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे।'
करीना कपूर का पोस्ट
करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अजय देवगन के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सिंघम और ढेर सारा प्यार। करीना कपूर और अजय देवगन ने एक साथ 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की कई फिल्में की हैं।
रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने एक साथ जमीन', 'गोलमाल सीरीज' (1, 2, 3, 4), 'ऑल द बेस्ट', 'बोल बच्चन', 'सिंघम', 'सिंघम रिटर्न्स' और 'सिंघम अगेन' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। रोहित और अजय अच्छे दोस्त भी हैं। रोहित ने इंस्टाग्राम पर अजय के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ रोहित ने कैप्शन में लिखा, '90 के दशक की भागदौड़ से लेकर आज तक। कम बातें, ज्यादा काम। जन्मदिन मुबारक हो बड़े भाई।'
रकुल प्रीत का पोस्ट
रकुल प्रीत ने भी अजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। रकुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अजय के साथ अपनी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' के प्रमोशन के दौरान की एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ रकुल ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, सर।' रकुल ने आगे लिखा, 'आपकी विनम्रता और एकाग्रता हर अनुभव को खास बना देती है।'
काजोल का पोस्ट
अजय के जन्मदिन पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री काजोल ने भी उन्हें विश किया है। काजोल ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अजय की एक खास तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही काजोल ने कैप्शन में लिखा, 'कभी-कभी केक पर लगी मोमबत्तियां उत्सव की बजाय आग लगने का खतरा जैसी लगने लगती हैं।' काजोल ने आगे लिखा, 'मुझे लगता है आप उस स्थिति तक पहुंच चुके हैं, फिर भी जन्मदिन मुबारक हो।'
अजय से मिलने पहुुंचे फैंस
सोशल मीडिया पर अजय का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अजय के घर के बाहद कई फैंस उनकी एक झलक पाने को बेकरार हैं। जैसे ही अजय अपने घर से बाहर आते हैं, फैंस खुशी से उन्हें जन्मदिन की बधाई देने लगते हैं। अजय ने भी अपने फैंस को हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया।