बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम 3' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की है, जिनमें से एक 'थैंक गॉड' है। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट आया है। बता दें कि अजय देवगन की इस फिल्म का टीवी प्रीमियर जल्द होने जा रहा है और अब दर्शक घर बैठे ही इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।
Thank God Review: रंग नहीं जमा पाया अजय देवगन का कॉमेडी से इश्क, सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘शेरशाह’ से दो कदम पीछे
इस दिन अजय देवगन की फिल्म का होगा टेलीविजन प्रीमियर
थैंक गॉड की बात करें तो इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन का किरदार चित्रगुप्त से प्रेरित है। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है,जिसमें अजय के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई है। रिलीज से पहले इस फिल्म पर काफी विवाद भी हुआ था, जिसके बाद अजय देवगन के किरदार का नाम बदलकर सीजी कर दिया गया था।
नोरा फतेही के डांस मूव्स ने लूटी महफिल
फिल्म "थैंक गॉड" के गाने "माणिके" में नोरा फतेही के जबर्दस्त डांस मूव्स ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। अभिनेत्री के एक डांस नंबर ने पूरी फिल्म को उर्जा से भर दिया था। बता दें कि लोकप्रिय युवा गायक योहानी और जुबिन नौटियाल द्वारा गाए गए इस गाने को 219 मिलियन से अधिक बार देखा गया है, जो इसकी अपार लोकप्रियता को दर्शाता है।
KWK 8 Promo: विक्की कौशल ने गिनाए पत्नी कैटरीना कैफ से मिले ये दिलचस्प नाम, कियारा की खूबसूरती ने उड़ाए होश
इस दिन इस चैनल पर होगा प्रीमियर
बता दें कि फिल्म का टीवी प्रीमियर 8 दिसंबर, रात 8 बजे एंड पिक्चर्स पर होगा। इस घोषणा के बाद अजय देवगन के फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे 'सिंघम 3' में नजर आने वाले हैं। इस एक्शन फ्रैंचाइजी की शुरुआत फिल्म सिंघम से हुई, जो 2011 में रिलीज हुई थी और इसके बाद सिंघम रिटर्न्स आई, जो 2014 में रिलीज हुई। इस पुलिस ड्रामा में अजय देवगन बाजीराव सिंघम की मुख्य भूमिका में हैं। अब फिल्म के तीसरे भाग का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।