फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओरी के साथ आउटिंग पर निकलीं काजोल-अजय देवगन की बेटी न्यासा, वीडियो वायरल

Mon, 09 Feb 2026 10:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nysa Devgan-Orry Video: ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि बेशक फिल्मी दुनिया में एक्टिव नहीं हैं। मगर, कई स्टारकिड्स उनके अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में ओरी को अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा के साथ देखा गया।
विज्ञापन
ओरी-न्यासा देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी फिल्मों में काम नहीं करते, मगर बी-टाउन के हर इवेंट और पार्टी में नजर आते हैं। कई फिल्मी सितारों के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग है। कई स्टारकिड्स उनके अच्छे दोस्त हैं और अक्सर ओरी उनके साथ पार्टी करते दिखते हैं। हाल ही में ओरी को काजोल-अजय देवगन की बेटी न्यासा के साथ आउटिंग पर देखा गया।

विज्ञापन


रेस्टोरेंट से निकलते दिखे ओरी और न्यासा
न्यासा देवगन और ओरी काफी अच्छे दोस्त हैं। कई बार दोनों को दोस्तों के साथ पार्टी करते और साथ घूमते देखा जाता है। एक बार फिर न्यासा और ओरी एक साथ नजर आए। दोनों एक रेस्टोरेंट से साथ बाहर आते देखे गए। हालांकि, पैपराजी को दोनों ने इग्नोर किया और आगे बढ़ गए। न्यासा ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आईं।
 

नीसा-ओरी, रेखा-काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
खूब वायरल हुआ था न्यासा-ओरी का फोटोशूट!
बीते वर्ष अक्तूबर में न्यासा और ओरी ने एक फोटोशूट कराया। यह दरअसल 1996 के एक बेहद बोल्ड शूट का ही रिक्रिएशन था, जो तब काजोल और रेखा ने कराया था। ओरी और न्यासा ने यह फोटोशूट हैलोवीन से पहले मजाकिया अंदाज में कराया था। न्यासा जहां अपनी मां काजोल की जगह पोज देती दिखी थीं, वहीं ओरी ने दिग्गज एक्ट्रेस रेखा की जगह पोज दिए थे।

संघ प्रमुख संग खाना खाने पर विवाद के बाद अनदान ने तोड़ी चुप्पी; संजय राउत से कहा- 'घटिया हारमोनियम बजाते हो'

 
विज्ञापन

न्यासा-ओरी - फोटो : इंस्टाग्राम
न्यासा देवगन की पढ़ाई
ओरी और न्यासा के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। सोशल मीडिया पर इनकी फोटोज अक्सर वायरल होती हैं। बता दें कि न्यासा देवगन का जन्म, 20 अप्रैल 2003 को हुआ। उन्होंने इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी और लग्जरी ब्रांड स्ट्रैटेजी में बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें