फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Border 2 Vs Mardaani 3: सोमवार को गिरा 'बॉर्डर 2' की कमाई का मीटर, 'मर्दानी 3' लाखों में सिमटी, जानें कलेक्शन

Mon, 09 Feb 2026 09:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Border 2 Vs Mardaani 3 Box Office: फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज को आज सोमवार को 18 दिन पूरे हो गए हैं। वीकएंड पर शानदार कलेक्शन जुटाने के बाद जानते हैं अब कैसा है इसका हाल? साथ ही 'मर्दानी 3' कैसा प्रदर्शन कर रही है?
विज्ञापन
'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' का बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। यह 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। वीकएंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ। आज सोमवार को वीकडे की शुरुआत के साथ कमाई में गिरावट दर्ज हो गई है। वहीं, 'मर्दानी 3' के कलेक्शन में भी कमी आई है। जानिए आज सोमवार को दोनों फिल्मों की कमाई कैसी रही?

विज्ञापन

बॉर्डर 2 - फोटो : एक्स
'बॉर्डर 2' का कलेक्शन
फिल्म 'बॉर्डर 2' ने वीकएंड पर शनिवार और रविवार को शानदार कमाई की। हालांकि, आज सोमवार से इसकी कमाई में फिर गिरावट देखी गई है। कल रविवार को 17वें दिन इस फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, आज सोमवार को इसकी कमाई 1.03 करोड़ रुपये है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 310.78 करोड़ रुपये हो चुका है।

बॉर्डर 2 - फोटो : X
'बॉर्डर 2' का कलेक्शन
फिल्म 'बॉर्डर 2' साल 1997 में आई 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इसमें सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन मुख्य भूमिकाओं में हैं। अनुराग सिंह ने फिल्म का निर्देशन किया है।
  • बॉर्डर 2 ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • पहले वीक इसका टोटल नेट कलेक्शन 224.25 करोड़ रुपये था।
  • दूसरे वीक इसकी कमाई 70.15 करोड़ रुपये रही।
  • तीसरे वीक में भी इसका अच्छा प्रदर्शन जारी है।
  • विदेश में भी 'बॉर्डर 2' ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
  • इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 464.22 करोड़ रुपये हो चुका है।

मर्दानी 3 - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'मर्दानी 3' का कलेक्शन
रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म 'मर्दानी 3' को यूं तो क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। दर्शकों न भी इसे सराहा है। मगर, बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन अब तक औसत रहा है। आज 11वें दिन यह फिल्म लाखों में सिमट गई है। कल रविवार (10वें दिन) की छु्ट्टी का फायदा लेते हुए इसने 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, सोमवार को 11वें दिन इसने 66 लाख रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन

मर्दानी 3 - फोटो : सोशल मीडिया
तारीफों के बावजूद नहीं दिखा जोर
फिल्म 'मर्दानी 3' का टोटल कलेक्शन 36.56 करोड़ रुपये हो चुका है। इसका बजट करीब 75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से इसकी कमाई औसत से भी कम है। लोकप्रिय 'मर्दानी' फ्रेंचाईजी की पिछली दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं। कहानी और रानी के अभिनय की तारीफ इस बार भी खूब हुई है, मगर कमाई में यह पीछे होती दिख रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें