विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भूमि पेडनेकर का मानना है कि हर उस शख्सीयत को इसमें अपना योगदान करना चाहिए जिसकी आवाज सुनी जाती है। वहीं दीया मिर्जा का कहना है कि दुनिया में हर शख्स को पर्यावरण संरक्षण पर काम करना चाहिए। इसके अलावा करीना कपूर और शिल्पा शेट्टी ने भी बेहतर कल की कामना की है और लोगों से इसमें योगदान देने का आग्रह किया है।
विश्व पर्यावरण दिवस 2021
- फोटो : istock
इस खास मौके पर भारत का फिल्म प्रभाग दो दिवसीय ऑनलाइन फिल्म महोत्सव का भी आयोजन करेगा। इस फिल्म महोत्सव को ‘ओएसिस ऑफ होप’ नाम दिया गया है। इसमें 5 और 6 जून को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी फिल्मों को शामिल किया जाएगा। बता दें कि महोत्सव में प्लास्टिक वर्ल्ड (सात मिनट), द जंगल मैन लोया (21 मिनट), लिविंग द नेचुरल वे (76 मिनट), सालुमराडा थिमक्का (43 मिनट), क्लाइमेट चेंज (14 मिनट), माय सन निओ (15 मिनट) जैसी फिल्में दिखाई जाएंगी। इन फिल्मों की स्ट्रीमिंग फिल्म डिवीजन की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर होगी।