फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: दो महीने के लिए हनीमून पर गये थे अजय-काजोल, फिर ऐसा कुछ हुआ कि जल्दी लौट आये

Wed, 12 Jan 2022 08:18 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और कालोज की जोड़ी को फिल्म इंडस्ट्री के बेस्ट कपल की श्रेणी में रखा जाता है। अजय और काजोल की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। दोनों की प्रेम कहानी फिल्म 'हलचल' के सेट से शुरू हुई।
विज्ञापन
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और कालोज की जोड़ी को फिल्म इंडस्ट्री के बेस्ट कपल की श्रेणी में रखा जाता है। अजय और काजोल की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। दोनों की प्रेम कहानी फिल्म 'हलचल' के सेट से शुरू हुई। सेट पर अजय शांत रहते थे और काजोल खूब बोलती थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की एक-दूसरे से गहरी दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। लेकिन दोनों में से किसी ने भी एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया। 

विज्ञापन


अजय देवगन और काजोल ने करीब पांच साल तक डेटिंग की और फिर 24 फरवरी 1999 को शादी के बंधन में बंध गये। दोनों की शादी मराठी रीति- रिवाज से हुई।

शादी के बाद दो महीने के लिए गये थे हनीमून, काजोल ने रखी थी यह शर्त
अजय देवगन ने खुद कहा था कि काजोल ने उनके सामने शादी के बाद दो महीने के लिए हनीमून पर चलने की शर्त रखी थी। वहीं, काजोल का कहना था कि हनीमून के दौरान जब हम आस्ट्रेलिया, लॉस वेगास और दूसरी जगह होते हुए 40 दिन बाद ग्रीस पहुंचे, तब तक अजय बिल्कुल थक चुके थे। एक सुबह वह उठे और उन्होंने बुखार और सिर दर्द की शिकायत की। जब काजोल ने उनके लिए दवाई लाने की बात कही, तो अजय ने उनसे कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है।

काजोल ने बताया था कि जब उन्होंने अजय से पूछा कि क्या करूं यह बताओ? इस पर अजय देवगन ने कहा था कि घर चलो'। जब काजोल ने उनसे पूछा कि सिर दर्द होने पर घर वापस चलें? तो उन्होंने कहा था कि वह बहुत थक चुके हैं। घर चलो बस। इस तरह दोनों हनीमून के बीच में से मुंबई वापस लौट आये। वहीं, अजय देवगन का कहना था कि उनको हनीमून के लिए दो महीने की छुट्टी ज्यादा लगने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें