बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। बुधवार को अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट साझा की हैं। इन दोनों ही तस्वीरों में वह सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। बुधवार को अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट साझा की हैं। इन दोनों ही तस्वीरों में वह सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं। एक सेल्फी में वह अभिनेता इमरान हाशमी के साथ दिख रहे हैं। प्रशंसकों ने जैसे ही अक्षय कुमार की सेल्फी देखी तो इसका रणवीर सिंह कनेक्शन भी खोज निकाला।
विज्ञापन
पहली तस्वीर में अक्षय कुमार अकेले सेल्फी ले रहे हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में उनके साथ इमरान हाशमी भी हैं। यह तस्वीर किसी हाईवे की है। जहां दोनों दो बाइक्स पर हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों किसी रोड ट्रिप पर हैं। इस सेल्फी को शेयर करते हुए 54 साल के अभिनेता अक्षय कुमार ने लिखा, "दिन की शुरुआत एक सेल्फी के साथ करें! क्यों नहीं?"
इस फोटो में अक्षय गोल्डन कलर की जैकेट में दिख रहे हैं और उन्होंने आंखों पर चश्मा लगा रखा है। इन दोनों ही पोस्ट पर अक्षय कुमार के फैंस जमकर टिप्पणी कर रहे हैं। उनकी गोल्डन जैकेट देखकर उनका मजाक भी बनाया जा रहा है और एक फैन ने पूछा कि उन्होंने रणवीर सिंह की जैकेट क्यों पहन ली? जबकि एक अन्य ने कहा कि क्या उन्होंने रणवीर की जैकेट उधार ले रखी है।
विज्ञापन
एक अन्य यूजर ने लिखा, "रणवीर की जैकेट पहनने के पोज मार रहे हो सर जी " वहीं, अक्षय कुमार ने इमरान हाशमी के साथ जो सेल्फी शेयर की है उसके कैप्शन में लिखा है, “खुद को सही सेल्फी पार्टनर मिला! अरे करण जौहर, क्या हमने इस सेल्फी गेम को खत्म कर दिया है?” अक्षय कुमार की पहली पोस्ट को 14 लाख और दूसरी पोस्ट को 8 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।