फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सरबजीत' के प्रमोशन को बीच में छोड़ेंगी ऐश्वर्या

Wed, 27 Apr 2016 04:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी आने वाली फिल्म सरबजीत की रिलीज की तैयारियों के बीच ऐश्वर्या राय बच्चन दो दिनों के लिए कान फिल्म समारोह में हिस्सा लेने जाएंगी। कान में उनकी मौजूदगी का यह 15वां वर्ष होगा। एक ब्यूटी प्रोडक्ट ब्रांड के लिए ऐश्वर्या कान में 13 और 14 मई को वहां रहेंगी। जबकि इसी ब्रांड के लिए सोनम कपूर 15 और 16 तारीख को मौजूदगी दर्ज काराएंगी। ऐश्वर्या राय के साथ उनकी बेटी अराध्या भी जाएंगी या नहीं इसको लेकर कुछ साफ नहीं है। वैसे ऐश्वर्या कहीं भी अपनी बेटी के बिना नहीं जाती हैं।
विज्ञापन


कान में 15 वर्ष तक अपनी उपस्थिति के बारे में ऐश्वर्या का कहना है कि ऐसा लगता है ये बरस पलक झपकते निकल गए। ऐश्वर्या जब कान जाएंगी तो उसी दौरान सरबजीत का प्रमोशन शिखर पर रहेगा। ऐसे में कहीं ना कहीं सरबजीत के निर्माता इस बात को लेकर चिंतित होंगे। ऐश्वर्या के ना होने की वजह से फिल्म के प्रमोशन पर फर्क पड़ना लाजिमी है। फिल्म 20 मई को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें