फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PS 2: पोन्नियिन सेलवन 2 की सक्सेस पार्टी में पहुंचे सितारे, केक काटकर मनाया जश्न, वीडियो आया सामने

Mon, 01 May 2023 10:15 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है।
विज्ञापन
पोन्नियिन सेल्वन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। हर तरफ इसकी तारीफ हो रही है, रिलीज के साथ ही फिल्म का दर्शकों के बीच खूब क्रेज देखा जा रहा है। इन बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्टारकास्ट फिल्म की सक्सेस पार्टी कर रहे हैं। एक्टर विक्रम चियान केक काटते दिखे हैं।

विज्ञापन

विक्रम के फैन पेज ने ट्विटर पर कई लेटेस्ट पोस्ट अपलोड किए गए हैं। इन पोस्ट में पोन्नियिन सेल्वन 2 की सक्सेस पार्टी की वीडियो भी शामिल है। वीडियो में दिख रहा है कि विक्रम केक काट रहे हैं और उनके साथ निर्देशक मणिरत्नम की पत्नी सुहासिनी, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि मुंबई में फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग को रखा गया।

पीएस 2 - फोटो : social media
फिल्म की सफलता से खुश होकर मेकर्स ने निजी पार्टी आयोजित की। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ऐश्वर्या विक्रम को गले लगाते हुए दिख रही हैं। साउथ एक्ट्रेस तृष्णा कृष्णन ने भी डायरेक्टर मणि रत्नम और ऐश्वर्या के साथ एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है। कईं फोटो और भी हैं, जिनमें बॉबी देओल और तनीषा मुखर्जी जैसे कलाकार दिख रहे हैं।
विज्ञापन

अगर हम फिल्म के बारे में बात करें तो 'पीएस 2' में चोल राज्य की कहानी को आगे बढ़ाया गया है। फिल्म की शुरुआत वहीं से हुई जहां पहले पार्ट का अंत हुआ था। 'पीएस 2' 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शक इस फिल्म पर अपना पूरा प्यार लुटा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए शरद केलकर, कहा- हकलाने की आदत ने किया बहुत नुकसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें