फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Rai: पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं ऐश्वर्या राय, पोस्ट शेयर कर लिखा- हमेशा प्यार करती रहूंगी डैडी

Wed, 19 Mar 2025 09:44 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aishwarya Rai: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने अपने दिवंगत पिता कृष्णराज राय को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया है। पिता के लिए उन्होंने दिल छूने वाली बात लिखी है। 
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय और आराध्या कृष्णराज राय को याद करते हुए - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपने पिता के बेहद करीब रहीं। अभिनेत्री के पिता कृष्णराज राय अब इस दुनिया में नहीं हैं। आठ साल पहले उनका निधन हो गया। पिता की पुण्यतिथि पर ऐश्वर्या ने उनके लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। कृष्णराज राय की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने दिल को छूने वाली बात लिखी है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Sikandar: कबड्डी विश्व कप 2025 पर चढ़ा सलमान खान की 'सिकंदर' का खुमार, निर्माताओं ने किया बड़ा एलान

पिता को याद कर भावुक हुईं ऐश
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, 'प्यारे डैडी-अज्जा आपको हमेशा दिल से प्यार करती रहूंगी। आपके आशीर्वाद और प्यार के लिए बेहद शुक्रिया, जो हमेशा मुझ पर बना रहता है'। साझा की गई तस्वीरों में ऐश्वर्या राय अपने पिता की तस्वीर के आगे सिर झुकाकर उन्हें श्रद्धांजलि देती दिख रही हैं। साथ में बिटिया आराध्या भी नाना को याद कर रही हैं'।
 

यूजर्स ने दी श्रद्धांजलि
ऐश्वर्या अपने पिता की हर पुण्यतिथि और जयंती पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती हैं। ऐश्वर्या राय के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऐश्वर्या, यह वाकई दिल को छू लेने वाला पोस्ट है। आपके पिता के लिए आपका प्यार और सम्मान बहुत खूबसूरती से झलकता है। उनका आशीर्वाद हमेशा आपके और आपके परिवार के साथ रहे'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वे हमेशा आपके साथ हैं'।

यह खबर भी पढ़ें:
Mohan Babu: कभी भाई तो कभी बेटे से जमीनी विवादों में घिरे अभिनेता, अभिनेत्री सौंदर्या की मौत के बाद लगे आरोप
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय का वर्क फ्रंट
ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णराज राय साल 2017 में दुनिया को अलविदा कह गए। ऐश्वर्या की निजी जिंदगी की बात करें तो साल 2007 में उनकी शादी अभिषेक बच्चन से हुई। एक्ट्रेस आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट 2' में नजर आईं। इस फिल्म के लिए, उन्होंने दुबई में साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार भी जीता। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें