फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sadia Khateeb: 'चुनौती तो थी, लेकिन फिल्म दिलचस्प लगी', सादिया ने बताया 'द डिप्लोमैट' में काम करने का अनुभव

Wed, 19 Mar 2025 08:29 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Diplomat Movie Actress Sadia Khateeb: फिल्म 'द डिप्लोमैट' में सादिया खतीब की अदाकारी की काफी तारीफ हो रही है। अभिनेत्री ने फिल्म में काम करने का अनुभव शेयर किया है।
विज्ञापन
'द डिप्लोमैट' की अभिनेत्री सादिया खतीब - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'द डिप्लोमैट' में सादिया खतीब पाकिस्तान में फंसी भारतीय महिला उज्मा अहमद की भूमिका में हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म में काम करने का अनुभव साझा किया है। सादिया का कहना है कि इस फिल्म का ऑडिशन देने के बाद उन्होंने इस बारे में पढ़ना शुरू किया। फिल्म को उन्होंने चुनौतीपूर्ण बताया, लेकिन यह मौका मिलने पर वे काफी खुश भी हैं।

विज्ञापन


Box Office Report: महीनेभर बाद भी बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' की चांदी, जॉन की 'द डिप्लोमैट' का रहा ऐसा हाल

Trending Videos

फिल्म में काम करने को बताया प्रेरणादायक यात्रा
शिवम नायर के निर्देशन में बनी फिल्म 'द डिप्लोमैट' सच्ची घटना पर बनी है। जॉन अब्राहम ने भारतीय राजनयिक जितेंद्र पाल सिंह (जे.पी. सिंह) की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी और निर्देशन की काफी तारीफ हो रही है। हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अभिनेत्री सादिया खतीब ने भी फिल्म में काम करने का अनुभव शेयर किया। उन्होंने इस फिल्म में काम करने को प्ररेणादायक यात्रा बताया।
 

बोलीं- 'फिल्म में मौका मिलना बड़ी बात'
सादिया खतीब का कहना है, 'यह एक प्रेरणादायक यात्रा रही। मैंने ऑडिशन देने के बाद इसके बारे में पढ़ना शुरू किया..., एक कलाकार के रूप में, यह मेरे लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन यह मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात है। इस फिल्म में काम करना मेरे लिए एक बड़ा अवसर है और मैं अपने करियर के शुरुआती दौर में ही इस मौके को पाकर बेहद खुश हूं'।

The Diplomat Day 5: पांच दिनों में ही हुआ ‘द डिप्लोमैट’ का हाल बेहाल, जानिए फिल्म ने किया कितना कलेक्शन
विज्ञापन

'चुनौतियों के बारे में ज्यादा नहीं सोचा'
सादिया ने आगे कहा, 'जब मुझे यह फिल्म मिली, तो मैंने चुनौतियों के बारे में ज्यादा नहीं सोचा, लेकिन ऐसा मौका मिलने पर मैं बहुत शुक्रगुजार थी, क्योंकि एक अभिनेता के रूप में आप ऐसी चुनौतीपूर्ण और दमदार भूमिकाएं निभाना चाहते हैं। परदे पर कुछ अलग और क्रिएटिव करना चाहते हैं'। सादिया ने आगे कहा, 'मैंने अपना पूरा 100 फीसदी देने की कोशिश की।' सादिया ने जॉब अब्राहम के साथ काम करने का अनुभव बताते हुए कहा, 'बहुत ही शानदार रहा। वे जितने अच्छे कलाकार हैं, उतने ही उम्दा इंसान भी हैं'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें