कान फिल्म फेस्टिवल 2026 का समापन हो चुका है। इस इवेंट से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने भी अपने अलग-अलग लुक्स के साथ जलवा बिखेरा। एक्ट्रेस की एक और तस्वीर सामने आई है। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया जा रहा है।
आइवरी रोज ड्रेस में लगीं खूबसूरत
फ्रांस के कान शहर में हुए इस फेस्टिवल में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के हर लुक ने काफी सुर्खियां बटोरी। 23 मई को समापन के बाद से फैंस को एक्ट्रेस का कोई लुक सामने आने की उम्मीद नहीं थी। मगर ऐश्वर्या ने अपने एक और लुक की तस्वीर सामने आई तो फैंस को सरप्राइज हो गए। अभिनेत्री ने आइवरी रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वह बालकनी में खड़े होकर पोज दे रही हैं। उनकी ड्रेस में बड़े-बड़े फ्रिल्स डिजाइन बने हुए हैं, जो गुलाब की तरह लग रहे हैं।