बॉलीवुड में एक बार फिर ऐश्वर्या राय चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस बार उम्र में छोटे हीरो के साथ रोमांटिक सीन देने पर नहीं बल्कि ये चर्चाएं लड़कियों के दिल पर राज करने वाले आर माधवन के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करने पर हो रही हैं।
माना जा रहा है कि ऐश्वर्या राय अपनी अगली फिल्म 'फैनी खान' में एक दूसरे के अपोजिट नजर आने वाले हैं। इससे पहले बॉलीवुड की सुंदरी ऐश्वर्या राय ने माधवन के साथ कभी भी स्क्रीन शेयर नहीं की है। फिल्म में ऐश्वर्या एक गायिका के रोल को अदा करेंगी। इस फिल्म का निर्देशन राकेश ओम प्रकाश मेहरा करेंगे। इस फिल्म में ऐश्वर्या के अपोजिट अनिल कपूर होंगे और यह एक कॉमेडी फिल्म होगी।
पढ़ें- विवेक ओबरॉय के भाई ने ऐश्वर्या के साथ काम करने से किया इंकार! प्रोड्यूसर को देनी पड़ी सफाई
हालांकि पहले खबरें आ रही थी कि ऐश्वर्या राय अनिल कपूर के साथ लीड रोल में रोमांस करती नजर आने वाली हैं। लेकिन बाद में इन सब बातों को कोरी अफवाह बताया गया है।
बॉलीवुड लाइफ को दिए एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने कहा कि ऐश्वर्या राय उनके साथ लीड रोल में नहीं हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने ऐश्वर्या के साथ ताल में काम किया था तब भी लोगों को लग रहा था कि वो मेरे साथ लीड रोल में होंगी जबकि वो अक्षय खन्ना के साथ थी।
अनिल कपूर ने उम्मीद जताई कि ऐश्वर्या के साथ रोमांटिक ट्रैक ना होने के बावजूद भी फैनी खान बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होगी। उन्होंने बताया कि अगस्त के आखिर में फैनी खान की शूटिंग शुरू हो जाएगी। ये फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी।