फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बॉलीवुड में हीरो को हीरोइन से तीन गुना ज्यादा मिलती है फीस'- राधिका आप्टे

Sun, 20 Aug 2017 12:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
राधिका आप्टे
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर और एक्ट्रेसेस बीच भेदभाव किया जाता है। उनका कहना है कि उनके को-एक्टर को उनसे ज्यादा फीस दी जाती है। सवाल उठाते हुए राधिका आप्टे ने कहा है कि एक ही काम के लिए एक्टर और एक्ट्रेसेस को अलग अलग फीस क्यों मिलती है?  
विज्ञापन


राधिका ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'यहां बहुत ज्यादा भेदभाव किया जाता है। कई हीरो हीरोइन मेरे दोस्त हैं, मुझे पता है किसको कितनी फीस मिलती है। हीरो को मेरे मुकाबले तीन गुना ज्यादा फीस दी जाती है।' उन्होंने दर्शकों पर भी निशाना साधते ये भी कहा कि 'मेल सुपरस्टार के नाम से फिल्में ज्यादा चलती हैं।'

पढ़ें- सोशल मीडिया पर छा रहा इस फ्लॉप हीरो की बेटी का हॉट अंदाज, तस्वीरें वायरल

आपको बताते चलें कि इससे पहले तापसी पन्नू ने इस मुद्दे पर अपनी राय अलग रखी थी जो राधिका आप्टे से बिल्कुल उलट थी उन्होंने  कहा था, 'प्रोड्यूसर्स हमें बराबर पैसे नहीं दे सकते क्योंकि हमारी फिल्में कितनी भी अच्छी क्यों न हों, उनका ओपनिंग कलेक्शन मेल एक्ट्रेसेस की फिल्म के बराबर नहीं होता। मेरी फिल्म पिछले साल आई फीमेल लीड एक्ट्रेसेस की फिल्मों में सबसे बड़ी फिल्म थी लेकिन अगर आप इसकी तुलना मेल एक्टर की फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से करेंगे तो वो कहीं नहीं टिकती।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें