फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2023: ऐश्वर्या के कान लुक की जमकर उड़ रही है खिल्ली, लोगों ने कर दी कोई मिल गया के 'जादू' से तुलना

Fri, 19 May 2023 12:02 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले 21 सालों से कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर अपने फैशन का जलवा बिखेर रही हैं। इस फेस्टिवल की शुरुआत 16 मई से शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री  ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी फिल्मों के अलावा अपने फैशन सेंस को लेकर भी काफी चर्चा में बनी रहती हैं। एक तरफ तो लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग उनके फैशन सेंस को लेकर भी उन्हें ट्रोल कर देते हैं। अभी हाल में, ऐश्वर्या कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी, जहां उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन

 ऐश्वर्या राय बच्चन का कान लुक हो रहा है खूब वायरल
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले 21 सालों से कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर अपने फैशन का जलवा बिखेर रही हैं। इस फेस्टिवल की शुरुआत 16 मई से शुरू हो गई थी। सारा अली खान से लेकर ईशा गुप्ता और मृणाल ठाकुर तक कई सितारों ने रेड कार्पेट पर वॉक किया है। 18 मई को ऐश्वर्या ने  ब्लैक और सिल्वर गाउन में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। जैसे ही सोशल मीडिया पर उनका लुक वायरल हुआ, अभिनेत्री ट्रोलिंग का शिकार हो गईं।

South Celebs: विलेन का रोल निभाने के बावजूद फैंस के दिल में बसे ये साउथ सितारे, पर्दे पर दिखाई खूंखार खलनायकी

यूजर्स ने किया कोई मिल गया के जादू से कंपेयर
कान फिल्म फेस्टिवल में एक तरफ तो लोगों को ऐश्वर्या का लुक काफी भा रहा है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों को उन्हें देखकर ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' का महत्वपूर्ण किरदार याद आ गया। अभिनेत्री के गाउन में एक बड़ा ब्लैक रंग का बो बना हुआ था, जिसे देख यूजर्स को जादू का किरदार याद आ गया और लोगों ने उनकी तुलना फिल्म कोई मिल गया के जादू से कर दी।

Celebs: ट्रैफिक रूल तोड़ने के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं ये सेलेब्स, भरना पड़ा था हजारों का चालान

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हो रही है ट्रोलिंग
 ऐश्वर्या का यह लुक सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है और यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐश्वर्या राय को इस लुक की प्रेरणा किस्से मिली है, वह शख्स मिल गया है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पहली तस्वीर स्विगी-इंस्टामार्ट से आइसक्रीम डिलीवरी की है और दूसरी तस्वीर ऐश्वर्या राय के कांस का लुक।’ इसी के साथ अब पूरे इंटरनेट पर ऐश्वर्या के इस कान फेस्टिवल का लुक फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें