फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक ने कहा, मुझसे अलग नहीं होंगी ऐश्वर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक और ऐश्वर्य रॉय के रिश्ते को लेकर मीडिया में पिछले काफी समय से अफवाहें चल रही हैं। अफवाहों का आधार यह रहा है कि ऐश और अभिषेक के बीच अभिषेक की मां जया बच्चन की उपस्थित रही है।
विज्ञापन


जया बच्चन से ऐश के टकराव की खबरें जब तक मीडिया में सुर्खियां बनती रही हैं। कई बार यह खबरें इतनी आगे बढ़ी कि कहा गया कि ऐश और अभिषेक अलग घर ले सकते हैं।

सार्वजनिक कार्यक्रम में टकराए

इनके बीच खटपट की एक घटना सार्वजनिक तौर पर देखी गई। मुकेश अंबानी के जन्मदिन पर आयोजित एक पार्टी में यह दोनों झगड़ते हुए दिखे।

इनके बीच तीखी लड़ाई हुई और सभी गेस्ट तमाशबीन बनकर यह देखते रहे। बाद में यह दोनों ही उस पार्टी से जल्द ही निकल गए।
विज्ञापन

अभिषेक की सफाई

इस मसले पर सफाई देने के लिए अभिषेक बच्चन खुद ट्वीटर पर प्रकट हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह सब अफवाहें हैं। मुझे खुद मीडिया से यह बात पता चलती है कि हमारी शादी खतरे में है। उन्होंने इस तरह की किसी भी तरह की अफवाहों को खारिज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें