अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास भीषण विमान हादसे की खबर से हर कोई स्तब्ध है। फिल्म जगत से सितारे भी हादसे पर दुख जता रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने विमान क्रैश की खबर के बाद मुंबई में अपना इवेंट कैंसिल कर दिया। आज गुरुवार को सलमान खान को मुंबई के एक होटल में मीडिया इवेंट में शामिल होना था। मगर, जैसे हीअहमदाबाद प्लेन क्रैश की खबर आई, सलमान की टीम ने इवेंट को रद्द करने का फैसला लिया।
सलमान बोले- 'ऐसे वक्त में जश्न मनाना ठीक नहीं'
सूत्रों की मानें तो सलमान ने कहा कि 'ऐसे वक्त में जश्न मनाना ठीक नहीं, क्योंकि यह हादसा काफी गंभीर है और देशभर के लोग इससे दुखी हैं'। बता दें कि आज गुरुवार दोपहर सलमान खान को मुंबई के एक होटल में ISRL (Indian Supercross Racing League) के मीडिया इवेंट में शामिल होना था। मगर, जैसे ही अहमदाबाद में एयरपोर्ट के निकट हुए भीषण विमान हादसे की खबर आई, सलमान खान की टीम ने यह इवेंट रद्द करने का फैसला लिया।