दिल दहला देने वाला है टीजर
अभिनेता ने 'द कश्मीर फाइल्स' में घाटी से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन के दर्द को परदे पर उतारा था। इस फिल्म में वे बंगाल की तस्वीर पेश कर रहे हैं। इस फिल्म में भी करीब-करीब स्टारकास्ट भी 'द कश्मीर फाइल्स' वाली है। टीजर में दिल दहला देने वाले दृश्य हैं। इस फिल्म में भारत के अतीत के काले अध्याय को दिखाया जाएगा।
यूजर बोले- 'शुक्रिया'
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के टीजर पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने लायक है। दर्शकों को फिल्म से 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी ही उम्मीद है। एक यूजर ने लिखा, 'हमने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' थिएटर में देखी और इस फिल्म को भी देखेंगे'। एक यूजर ने लिखा, 'ईश्वर से प्रार्थना है कि इस फिल्म को द कश्मीर फाइल्स से भी ज्यादा प्यार और सपोर्ट मिले'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'विवेक अग्निहोत्री का दिल से शुक्रिया'।