फिल्म सैयारा के बाद से ही अहान पांडे और अनीत पड्डा के रिलेशनशिप में होने की चर्चाएं जारी हैं। फिल्म में दोनों कपल के तौर पर नजर आए थे। अब इसके बाद दोनों एक्टर्स एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। इसके बाद दोनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गए हैं।
वायरल हुआ दोनों का वीडियो
वीडियो में दोनों एक्टर्स को जल्दी-जल्दी चलते हुए देखा गया, जहां उन्होंने अपने चेहरे मास्क और हाथों से ढक रखे थे ताकि कैमरों से बच सकें। अनीत पड्डा ने इस दौरान क्रॉप टॉप और कैशुअल पैंट पहनी हुई थी, जबकि अहान व्हाइट टी शर्ट, हुडी और जींस में नजर आए। दोनों ने मास्क भी लगाया हुआ था। जैसे ही पैपराजी ने उन्हें घेरा, दोनों थोड़े असहज नजर आए और बिना ज्यादा रुकावट के आगे बढ़ते दिखे।
सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
वीडियो सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई। कई लोगों ने दोनों की जोड़ी को लेकर एक्साइटमेंट जताई, वहीं कुछ ने कहा कि नए स्टार्स होने की वजह से वे अभी पब्लिक अपीयरेंस में सहज नहीं हैं।
देखें वीडियो-