फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर की इस फिल्म के सेट पर लगा 'कलंक', वरुण-आलिया के बाद घायल हुए आदित्य रॉय कपूर

Fri, 06 Jul 2018 05:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
करण जौहर की फिल्म कलंक की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है लेकिन कलंक के सेट पर लगता है कुछ कलंक लग गया है तभी तो एक के बाद एक एक्टर्स के घायल होने की खबरें सेट से सामने आती हैं। पिछले दिनों वरुण धवन के बांह में शूटिंग के दौरान चोट लगने की खबर सुनी थी। इसके बाद आलिया भट्ट के भी घायल होने की खबर आई अब इसके बाद एक ऐसी ही खबर फिर सामने आई है।
विज्ञापन


दरअसल फिल्म में सोनाक्षी सिंहा के साथ रोमांस करने वाले एक्टर आदित्य रॉय कपूर सेट पर घायल हो गए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने बताया, फिल्म की शूटिंग हो रही थी और आदित्य को एक मुश्किल एक्शन सीन फिल्माना था। अचानक वो अपनी पकड़ ढीली कर बैठै और फिसल गए। इसके बाद उन्हें जबड़े में चोट लगी है और एक दांत टूट गया है। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने इसके बाद उन्हें 6-7 दिन के आराम की सलाह दी है। 

इस फिल्म में आलिया वरुण के अलावा आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को भी कास्ट किया गया है। खबरों की मानें तो ‘कलंक’ में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगे। माता-पिता के किरदार में नजर आएंगे। जबकि आदित्य और वरुण फिल्म में सौतेले भाईयों की भूमिका में दिखेंगे।
विज्ञापन


आपको बता दें कि फिल्म 'कलंक' में वरुण आलिया भट्ट के साथ चौथी बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। दोनों ने 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कलंक में वरुण धवन और आलिया भट्ट के अलावा संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी भी 21 साल बाद साथ वापसी कर रही है।

याद दिला दें, दोनों कलाकारों को 'साजन’, 'खलनायक' और 'थानेदार' जैसी फिल्मों के लिए आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म में सबसे पहले श्रीदेवी को कास्ट किया गया था लेकिन फरवरी में श्रीदेवी की अचानक मृत्यु ने पूरे बॉलीवुड को सदमे में डाल दिया। श्रीदेवी के जाने के बाद माधुरी दीक्षित को इस फिल्म में कास्ट किया गया। इस फिल्म के जरिए करण जौहर श्रीदेवी को श्रद्धांजलि भी देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें