फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बॉर्डर' की सफलता के बाद अब इस फिल्म के लिए जमकर पसीना बहा रहे 'निरहुआ', देखें VIDEO

Fri, 06 Jul 2018 05:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
nirahua
विज्ञापन
सलमान खान की फिल्म रेस 3 को टक्कर देने वाली फिल्म 'बॉर्डर' की सफलता के बाद भोजपुरी एक्टर दिनेशलाल यादव 'निरहुआ' एक और देशभक्ति फिल्म 'शेर-ए-हिंदुस्तान' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इस फिल्म के लिए निरहुआ जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। 'शेर-ए-हिंदुस्तान' भी एक देशभक्ति और साथ में एक प्यारी सी लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म है। निरहुआ ने वीडियो शेयर करते हुए यह भी लिखा, 'कुकुर बिलार सावधान आ रहा है शेर-ए-हिन्दुस्तान'।
विज्ञापन


निरहुआ और आम्रपाली दुबे की 'बॉर्डर' ईद पर रिलीज हुई थी, और इसे बिहार और यूपी के कई इलाकों में बंपर ओपनिंग मिली। बता दें बॉर्डर भोजपुरी की अब तक कि सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। प्रवेश लाल यादव फिल्म के निर्माता हैं।

इसके अलावा पिछले दिनों निरहुआ के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई थी। भोजपुरी सिनेमा के पीआरओ और पत्रकार शशिकांत सिंह ने निरहुआ पर के गाली-गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें