फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी फिल्मों की तरफ लौटा संगीत का ये सूरमा, नई फिल्म के लिए इस मशहूर सिंगर का धरा रूप

Mon, 27 May 2019 08:47 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Diljit Dosanjh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ अपने हर किरदार को दिल से निभाते हैं। चाहे रोल छोटा हो या बड़ा दिलजीत उसकी बारीकियां समझने में कोई कसर नही छोड़ते। हाल ही में तापसी पन्नू के साथ हिंदी फिल्म 'सूरमा' में नजर आए दिलजीत ने एक बार फिर पंजाबी फिल्मों का रुख किया है। इस बार दिलजीत जगदीप सिद्धू के निर्देशन में बनी फिल्म 'छड़ा' में अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इस फिल्म में दिलजीत ने अपने किरदार के लिए एक मशहूर पंजाबी सिंगर से प्रेरणा ली है।
विज्ञापन


फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद दिलजीत की नई फिल्म 'छड़ा' का टाइटल सांग रिलीज हो गया है इस गाने में दिलजीत भंगड़ा करते नजर आ रहे है। छड़ा के टाइटल सांग में दिलजीत की वेषभूषा सबसे बड़े सोलो भांगड़ा आर्टिस्ट मलकीत सिंह से प्रभावित है। मलकीत सिंह देश के सबसे बड़े पंजाबी भंगड़ा गायक है। गुड़ नाल इश्क मीठा, तूतक तूतक तूतिया, कुड़ी गरम जाई, देख ली विलायत और जिंद माही जैसे मशहूर गानों के लिए जाने जानेवाले मलकीत बर्किंघम पैलेस में महारानी एलिजाबेथ के हाथों 'एमबीई' सम्मान पाने वाले पहले पंजाबी गायक है। आज भी मलकीत के गाने भांगड़ा करने के लिए लोगों की पहली पसंद है। 

विज्ञापन



1990 में रिकॉर्ड किया गया मलकीत के एलबम 'तूतक तूतक तूतिया' का यही गाना अब तक का सबसे तेज बिकने वाला और सबसे सफल पंजाबी गाना है। पंजाबी गायक मलकीत का नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में सबसे ज्यादा बिकने वाले एकल भांगड़ा गायक के रूप में भी दर्ज है। महज 32 साल के करियर में मलकीत ने करीब 50 बार से भी ज्यादा रिकॉर्ड गाने बेचने का कीर्तिमान स्थापित किया।
विज्ञापन



   
फिल्म 'छड़ा' की बात करें तो इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा की सफल जोड़ी नजर आएगी। इससे पहने इन दोनों की जोड़ी चार साल पहले जट्ट और जूलियट 1 और जट्ट और जूलियट 2 में नजर आई थी। ये दोनों ही फिल्में पंजाबी की सबसे सफल फिल्मों में से हैं। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में जगजीत संधू भी नजर आएंगे। फिल्म के निर्माताओं में अमन गिल का भी नाम शामिल है जो इससे पहले 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्म बना चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें