मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजय, जिन्हें उनके फैंस प्यार से दलपति भी कहकर बुलाते हैं, सितंबर 2023 में एटली की इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों के बीच स्क्रिप्ट पर सहमति बन चुकी है। रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो फिल्म को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर सकती है। हालांकि, अभी तक इस फिल्म को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि एटली इन दिनों शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान बना रहे हैं। यह एक एक्शन फिल्म है, जिसका निर्माण शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज कर रही है। फिल्म को लेकर जबर्दस्त बज बना हुआ है।
Celebs: मराठी सिनेमा के वो सितारे जिन्होंने बॉलीवुड में भी जमाया सिक्का, दर्शकों पर चलाया अभिनय का जादू
फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है। इस फिल्म की रिलीज डेट 2 जून तय की गई है। पिछले साल इस फिल्म का एक टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो सामने आया था, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे। जवान में शाहरुख के अलावा साउथ के सितारे विजय सेतुपति और नयनतारा नजर आने वाली हैं। फिल्म में विजय विलेन के किरदार में दिखेंगे। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि दलपति विजय भी फिल्म में कैमियो करते नजर आ सकते हैं।
Bollywood: महबूब को हाल-ए-दिल सुनाने के लिए बेस्ट हैं ये फिल्मी प्रपोजल, लिस्ट देख बनाए अपना वेलेंटाइन डे खास