फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atlee: 'जवान' के बाद विजय के साथ बड़े बजट की फिल्म बनाने की तैयारी में एटली, जानें कब शुरू होगी शूटिंग!

Tue, 07 Feb 2023 06:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजय, जिन्हें उनके फैंस प्यार से दलपति भी कहकर बुलाते हैं, सितंबर 2023 में एटली की इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विजय, एटली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के सुपरहिट निर्देशक और एक्टर की जोड़ी की बात करें तो जेहन में सबसे पहले एटली और विजय का नाम आता है। दोनों की जोड़ी ने जितनी बार भी साथ फिल्में बनाई हैं, सभी बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट रही हैं। दोनों फिल्म थेरी, बिगिल और मेर्सल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अब खबर है कि यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों बड़े बजट की फिल्म में काम करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

Vijay Sethupathi: 'पैन इंडिया स्टार' का टैग लगने पर नाराज हुए विजय सेतुपति, कहा- मैं सिर्फ एक अभिनेता हूं

विजय, एटली - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजय, जिन्हें उनके फैंस प्यार से दलपति भी कहकर बुलाते हैं, सितंबर 2023 में एटली की इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों के बीच स्क्रिप्ट पर सहमति बन चुकी है। रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो फिल्म को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर सकती है। हालांकि, अभी तक इस फिल्म को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि एटली इन दिनों शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान बना रहे हैं। यह एक एक्शन फिल्म है, जिसका निर्माण शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज कर रही है। फिल्म को लेकर जबर्दस्त बज बना हुआ है। 
Celebs: मराठी सिनेमा के वो सितारे जिन्होंने बॉलीवुड में भी जमाया सिक्का, दर्शकों पर चलाया अभिनय का जादू
विज्ञापन

विजय, एटली - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है। इस फिल्म की रिलीज डेट 2 जून तय की गई है। पिछले साल इस फिल्म का एक टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो सामने आया था, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे। जवान में शाहरुख के अलावा साउथ के सितारे विजय सेतुपति और नयनतारा नजर आने वाली हैं।  फिल्म में विजय विलेन के किरदार में दिखेंगे। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि दलपति विजय भी फिल्म में कैमियो करते नजर आ सकते हैं।
Bollywood: महबूब को हाल-ए-दिल सुनाने के लिए बेस्ट हैं ये फिल्मी प्रपोजल, लिस्ट देख बनाए अपना वेलेंटाइन डे खास
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें