फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राउडी राठौर' के बाद 'गब्बर' बनेंगे अक्षय कुमार

Wed, 17 Apr 2013 01:23 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'राउडी राठौर' फिल्म में कड़क पुलिस वाले बने अक्षय कुमार अब एक बार फिर वैसा ही एक किरदार फिल्म 'गब्बर' में करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली करेंगे।
विज्ञापन


2012 की ब्लॉकबस्टर 'राउडी राठौड़' में एक साथ काम करने के बाद संजय लीला भंसाली, अक्षय कुमार और शबीना खान की तिकड़ी 'गब्बर' फिल्म में भी साथ नजर आने वाली है।

इस बार संजय लीला भंसाली साउथ के मशहूर निर्देशक कृष के साथ साउथ की ब्लॉकबस्टर 'रमन्ना' के रीमेक पर काम कर रहे हैं। कृष ने 'गण्यम' और 'वेदम' जैसी हिट तेलुगु फिल्मों का डायरेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष की पहचान बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी के लिए है। 'रमन्ना' के रीमेक से कृष बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं और फिलहाल फिल्म का नाम 'गब्बर' रखा गया है।

'राउडी राठौड़' के बाद संजय की करीबी दोस्त शबीना खान, 'गब्बर' के लिए भी उनकी को-प्रोड्यूसर भी हैं।

संजय लीला भंसाली की फिल्म राउठी राठौर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म ने कमाई के मामले में 100 करोड़ रु. का आंकड़ा पार किया था।

फिल्म में नायिका का फैसला अभी नहीं हुआ है। इस बारे में जल्द ही कोई खबर मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें