रितेश देशमुख इन दिनों जोरो-शोरों से अपनी फिल्म 'बैंक चोर' के प्रमोशन में जुटे हैं। इसके लिए वो एक अलग और नायाब तरीका आजमा रहे हैं। हाल ही में रितेश ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों का पोस्टर चुराया था और उसमें एडिटिंग करते हुए अपनी फोटो लगा दी थी।
फिल्ममेकर्स के इस आइडिया को काफी पसंद किया गया था। अब फिल्म के प्रमोशन के लिए फिर से रितेश देशमुख चोरी करते नजर आ रहे हैं। जा हां इस बार रितेश ने इंटरव्यू चुराए हैं। इसकी जानकारी रितेश ने ट्वीट के जरिए दी है। रितेश ने ट्वीट किया 'बैंक चोरों ने पहले पोस्टर चुराए, फिर प्रोमो चुराए अब इंटरव्यू चुरा रहे हैं।'
BankChoron ne pehle Posters churayien, phir Promos churayien, ab Interviews chura rahe hai #BakwaasWithBankChor .. watch all of them
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) June 5, 2017
इसके लिए उन्होंने सेलेब्रिटिज के पहले के इंटरव्यू में कुछ क्लिप्स को उठाया और नया इंटरव्यू तैयार किया है। ये बेहद फनी इंटरव्यू हैं। इन इंटरव्यू का नाम 'बकवास विद बैंक चोर' हैं। इन्हे रितेश ने अपने ट्वीटर अकाउंट से शेयर शेयर भी किया है।
ये फिल्म बैंक में चोरी पर आधारित है इसलिए रितेश प्रमोशन के लिए भी सब चुरा रहे हैं। इस इंटरव्यू में रितेश के पहले मेहमान है अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप। वहीं 'बकवास विद बैंक चोर' को करण जौहर के इंटरव्यू शो 'कॉफी विद करण' से लिया गया है। साथ ही उन्होने शाहरुख खान का इंटरव्यू भी शेयर किया है।
Look who's my 1st guest on #BakwaasWithBankChor...Trump भाऊ!!! Make way for #BankChor at The White House with #Covfefe😎 #ChoriKaInterview pic.twitter.com/ULpXwsHOUg
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) June 5, 2017
JABRA achievement unlocked! The बादशाह @iamsrk himself interviewed me😱 #BakwaasWithBankChor #ChoriKaInterview pic.twitter.com/QbpMuEOy56
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) June 5, 2017