पिता के शो को लेकर अध्य्यन की राय
अध्ययन सुमन ने कहा, 'यह मेरे लिए बहुत खास और निजी बात है। मेरे पिता ने इस देश में टॉक शो को नई दिशा दी थी। उनकी हाजिरजवाबी और बातचीत का जादू लोग आज भी याद करते हैं। बचपन से मैंने यह जादू करीब से देखा है। आज उन्हें फिर उसी जोश के साथ वापस देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।' इसके साथ ही अध्ययन ने पूरी टीम को धन्यवाद दिया।
कब और कहां देख सकेंगे 'शेखर टुनाइट' शो?
'शेखर टुनाइट' शो में फिल्म, राजनीति, संगीत, खेल, बिजनेस और संस्कृति जगत की बड़ी हस्तियां आएंगी। सब बिना स्क्रिप्ट के खुलकर बात करेंगे। हंसी, भावनाएं और सहज बातचीत का मेल देखने को मिलेगा। 'शेखर टुनाइट' 15 मई से हर शुक्रवार को शेखर सुमन के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित होगा।
यह भी पढ़ें:
सनी देओल ने बेटे राजवीर के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, चाचा बॉबी ने लिखा इमोशनल नोट