Priyanka Chopra: मदर्स डे के मौके पर प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने अपनी मां के लिए एक खास नोट लिखा, जिसे देखकर फैंस काफी इमोशनल हो गए। जानिए इस नोट में उन्होंने क्या लिखा था।
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इस बार मदर्स डे पर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का एक बेहद प्यारा हैंडमेड नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस नोट को देखकर प्रियंका काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में मालती के बारे में लिखा- ‘वो मुझे अच्छी तरह जानती है,’ और साथ में इमोशनल इमोजी भी शेयर की।
बेटी मालती ने खोले मम्मी के सीक्रेट्स
विज्ञापन
इस रंग-बिरंगे नोट का टाइटल था ‘ऑल अबाउट माय मामा’। इसमें मालती ने अपनी मम्मी की पसंदीदा चीजों के बारे में बड़े ही क्यूट अंदाज में लिखा।
मालती ने लिखा, ‘मम्मी का फेवरेट कलर रेड है। उन्हें स्पाइसी खाना पसंद है। उनका पसंदीदा ड्रिंक पानी है। मुझे लगता है उन्हें अपने बन के लिए स्क्रंची पसंद आएगी। उन्हें मेरे साथ पूल में खेलना अच्छा लगता है। और वो हमेशा कहती हैं- आई लव यू।’ नोट के आखिरी में मालती ने लव, अपना नाम, उम्र और हैप्पी मदर्स डे लिखा।
यह प्यारा नोट फूलों और बलून्स से सजे मदर्स डे डेकोरेशन के पास रखा हुआ था। फैंस को मां-बेटी का यह खास बॉन्ड काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर लोग इस पोस्ट पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हैदराबाद में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रोजेक्ट का नाम ‘वाराणसी’ बताया जा रहा है। बिजी शेड्यूल के बीच प्रियंका की यह फैमिली मोमेंट वाली पोस्ट फैंस का दिल जीत रही है।