फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहनावे पर रार: कृति के बाद अब सेलिना के कपड़ों पर विवाद, रक्षाबंधन की तस्वीरें वायरल; जानें क्या है मामला?

Sat, 29 Aug 2026 07:02 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Celina Jaitley Trolled For Rakshabandhan Outfit: अभिनेत्री कृति सेनन के बाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। मामला यहां भी रक्षाबंधन और आउटफिट्स से ही जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
ट्रोल हुईं सेलिना जेटली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन की खूब आलोचना हुई थी। अब अभिनेत्री सेलिना जेटली अपने कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

विज्ञापन

दरअसल, हाल ही में सेलिना रक्षाबंधन मनाने के लिए मंबई स्थित एक एनजीओ पहुंची थीं। जहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों और युवाओं को राखी बांधी। इसी इवेंट से सामने आए वीडियो और तस्वीरें देखकर अब यूजर्स उनके पहनावे की आलोचना कर रहे हैं। जानें क्या है मामला?

क्यों ट्रोल हो रहीं सेलिना?
शुक्रवार को कई सेलेब्स ने रक्षाबंंधन मनाया। इस मौके पर सेलिना ने भी अपने रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए। यहां समझिए क्यों ट्रोल हो रहीं सेलिना? 

  • सेलिना मुंबई में हुए एक एनजीओ के रक्षाबंधन कार्यक्रम में पहुंची।
  • अभिनेत्री ने यहां कैंसर को मात दे चुके युवाओं और बच्चों के सााथ रक्षाबंधन मनाया। 
  • इवेंट में अभिनेत्री ने सफेद और लाल रंग की फ्लोरल प्रिंट साड़ी पहनी थी। 
  • साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने लाल रंग का स्लीवलेस डीप नेक ब्लाउज पेयर किया।  
  • अब सामने आई तस्वीरें में अभिनेत्री के कपड़े देखकर यूजर्स ने उनकी जमकर आलाेचना की। 
  • उनके पहनावे की आलोचना करते हुए यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सेलिना जेटली - फोटो : x

सेलिना से यूजर्स ने क्या कहा? 
सेलिना जेटली का यह राखी वीडियो एक्स पर कई बार शेयर किया गया। इस पर यूजर्स ने अलग-अलग कमेंट्स किए। एक यूजर ने इस तरह के पहनावे में हिंदू त्योहार मनाने की आलोचना की। वहीं किसी ने यह जिक्र किया कि सेलिना बिंदी, सिंदूर या चूड़ियां कुछ नहीं पहने।
हालांकि, अधिकतर यूजर्स ने अभिनेत्री के डीप नेक ब्लाउज पर ही आपत्ति जताई। कुछ ने कहा कि उन्हें अपने पल्लू का ध्यान रखना चाहिए थे।

सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम@celinajaitlyofficial

सेलिना ने पोस्ट में क्या लिखा?
सेलिना जेटली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने त्योहार के दिन बिताए पलों को साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘मैंने रक्षा बंधन अपने कुछ प्रिय लोगों के बीच मनाया, उस जगह पर जहां आकर मुझे हर बार अपार शक्ति और साहस मिलता है। 2024 के बाद से, जब से मेरे भाई ने हमें छोड़ दिया, मेरे लिए रक्षा बंधन का महत्व बदल गया है। मुझे अपने जीवन को अकल्पनीय तरीकों से फिर से संवारना पड़ा है।'

सेलिना ने आगे लिखा, 'अब जब भी मैं यहां आती हूं विनम्रता से भर जाती हूं। दिव्यांग बच्चे, कैंसर से उबर चुके नन्हे-मुन्ने, असाधारण दृढ़ता की कहानियां और निस्वार्थ भाव से एक-दूसरे से प्यार करने और समर्थन करने वाले लोग मुझे याद दिलाते हैं कि मेरी अपनी शिकायतें कभी-कभी कितनी छोटी लग सकती हैं।'

यह खबर भी पढ़ें- एक्सप्लेनर: विज्ञापन जिस पर मचा विवाद, कंगना ने की आलोचना; अब कृति ने क्या जवाब दिया? यहां समझें पूरा मामला

विज्ञापन

कृति सेनन विज्ञापन - फोटो : यूट्यूब
क्या था कृति विवाद?
बीते दिनों से कृति सेनन के एक विज्ञापन पर खूब हंगामा मचा। सिलसिलेवार तरीके से समझें क्या था यह मामला?
  • रक्षाबंधन पर कृति सेनन ने एक ज्वैलरी ब्रांड के लिए विज्ञापन किया।
  • इस विज्ञापन में उनके कपड़े काफी रिवीलिंग थे। इसके साथ ही वो भाई के साथ पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती नजर आईं।
  • पहले यूजर्स ने इस वीडियो को देखकर कृति की स्टाइलिंग को ट्रोल किया।
  • फिर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कृति के ड्रेसिंग सेंस की जमकर आलोचना की।
  • बढ़ते विवाद को देख कृति सेनन ने पूरे मामले पर अपना रिएक्शन दिया।
  • उन्होंने एक पोस्ट साझा कर लिखा- त्योहार और परंपरा दिल से मानते हैं कपड़ों से नहीं। 
  • कृति की इस पोस्ट का कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी समर्थन किया।
  • हालांकि, विवाद को बढ़ता देख ज्वैलरी ब्रांड ने यह विज्ञापन सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया। 
यह खबर भी पढ़ें - विज्ञापन विवाद: सभी प्लेटफॉर्म से हटा कृति सेनन का विज्ञापन, ज्वैलरी ब्रांड ने सफाई में क्या कहा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें