बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सोमवार को ही हथियार रखने का लाइसेंस दे दिया, जिसके बाद अब दबंग खान एक बार फिर अपनी फिल्मों की शूटिंग में जुट गए हैं। दरअसल, सलमान खान को हथियार का लाइसेंस मिलने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अभिनेता अपनी कड़ी सुरक्षा के बीच शूटिंग के लिए रवाना हुए। हालांकि, इस मौके पर कई पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए घेर लिया।