अक्षय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहते थे मनीष गुप्ता
मनीष गुप्ता ने आगे बताया कि मैंने इसके बाद अक्षय को चेतावनी दी थी कि मैं उन्हें अदालत में घसीटूंगा और मैंने निर्माता कुमार मंगत को दो कानूनी नोटिस भेजे थे। मेरे वकील बॉम्बे हाई कोर्ट में उन दोनों के खिलाफ मुकदमा दायर कर रहे थे, लेकिन कुमार मंगत ने तुरंत मेरे साथ अदालत के बाहर समझौता कर लिया। आज विडंबना यह है कि जब निर्माता कुमार मंगत ‘दृश्यम 3’ में अक्षय के अनैतिक व्यवहार का खामियाजा भुगत रहे हैं, तो उन्होंने खुद अक्षय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।
‘दृश्यम 3’ के मेकर्स ने अक्षय को भेजा कानूनी नोटिस
'दृश्यम 3' से बाहर होने के बाद फिल्म के निर्माता कुमार मंगत पाठक ने अक्षय खन्ना को कानूनी नोटिस भेजा है। पाठक का आरोप है कि अक्षय खन्ना ने कॉन्ट्रैक्ट के लिए राशि स्वीकार करने और प्रोजेक्ट के लिए कुछ तारीखों पर सहमति देने के बाद 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी की तीसरी और अंतिम किस्त से किनारा कर लिया। फिलहाल अब तक अक्षय खन्ना की ओर से अपने ऊपर लगे आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।