फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abdu Rozik: निकल पड़ी अब्दु रोजिक की गाड़ी, बिग बॉस के बाद अब इस शो में आएंगे नजर

Fri, 17 Feb 2023 10:32 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस-16 खत्म हो चुका है, लेकिन अब भी इस शो के फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि वह अब क्या कर रहे हैं। बिग बॉस 16 से घर-घर अपनी पहचान बनाने वाले अब्दु रोजिक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
विज्ञापन
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 16 से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले छोटे उस्ताद अब्दु रोजिक ने कम वक्त में तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है। अब्दु रोजिक भले ही बिग बॉस 16 का खिताब अपने नाम नहीं कर पाए हों, लेकिन लोगों के दिलों में उन्होंने अपनी खूब जगह बनाई है। शो की शुरुआत से ही वह पसंदीदा कंटेस्टेंट्स में शामिल थे। हालांकि, बिग बॉस 16 अब खत्म हो चुका है। वहीं, अब खबर है कि अब्दु रोजिक जल्द ही द कपिल शर्मा शो में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

बिग बॉस-16 एक्स कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक हाल में मीडिया के बीच स्पॉट हुए। इसी दौरान उन्होंने कपिल शर्मा शो में जाने की जानकारी दी। मीडिया से बातचीत के दौरान जब पैपराजी अब्दु से कहते हैं कि एमसी स्टैन जीत गए। इसपर अब्दु रोजिक जवाब देते हुए कहते है, 'हां, मैं बहुत खुश हूं'। आगे उनसे यह सवाल पूछा जाता है कि शिव ठाकरे के बारे में कुछ बताइए? इस सवाल पर अब्दु जवाब देते हैं, 'शिव ठाकरे का दिल बहुत अच्छा है'। इसी क्रम में अब्दु रोजिक आगे कहते हैं, 'मैं कपिल शर्मा शो में जा रहा हूं'। इस पर पैपराजी कहते हैं, 'बहुत चालाक'। और फिर अब्दु अपनी वायरल लाइन बोल पड़ते हैं, 'यू आर वेरी चालाक ब्रो'।
 

अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि समलान खान के साथ अब्दु की काफी अच्छी बॉन्डिंग है और सलमान कपिल शर्मा शो के प्रॉड्यूसर भी हैं। अब्दु ने जैसे ही कपिल शर्मा शो में जाने जाने वाले हैं, तो इस पर फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कयास लगाए जा रहें है की शो में जबरदस्त कॉमेडी का तड़का लगने वाला है।
विज्ञापन

अब्दु ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने कुछ वीडियोज शेयर किए थे। इस वीडियो में वो सलमान खान के साथ मस्ती करते नजर आ रहे थे। दोनों साथ में सलमान खान के गाने 'ओ-ओ जाने जाना' पर डांस करते नजर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें: अर्चना गौतम बोलीं- बच्चा बच्चा जानता है मेरा नाम, यूजर्स ने लगा दी क्लास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें