फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजान के बाद अब 'फतवे' पर आया सोनू निगम का बयान

Sun, 07 May 2017 08:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
सोनू निगम
विज्ञापन
सोनू निगम ने सरकार से अपील की है वो उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे जो फतवों के नाम पर मारने की धमकियां देते हैं। हाल ही में अजान पर किए गए विवादित ट्वीट से सोनू निगम सुर्खियों में आ गए थे। सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से के साथ उन्हें मौलवियों के फतवों तक का सामना करना पड़ा था। एक मौलवी ने सोनू निगम का सिर मुंडवाने वाले को 10 लाख तक का इनाम तक देने की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन


एक टीवी कार्यक्रम में बोलते हुए सोनू निगम ने कहा, 'मेरा भगवान पर पूरा भरोसा है। लेकिन ऐसी मानसिकता मुझे ब‌िलकुल पसंद नहीं जिसमें कोई किसी के लिए भी फतवा जारी कर देता है। इसका बाल काट दो, उसे मार दो।' सोनू ने कहा कि उनके खिलाफ एक फतवा जारी हुआ था जिसमें कहा गया था कि उनका सिर काट दिया जाए।

सोनू ने आगे कहा, 'सरकार को इस मामले में कुछ करना चाहिए। हम एक सभ्य और लोकतांत्रिक देश में रहते हैं। फतवा जैसी चीजें नहीं होनी चाहिए। मैं गोरक्षकों द्वारा लोगों की हत्या करने के भी सख्त खिलाफ हूं। मुझे किसी भी तरह की गुंडागर्दी नहीं पसंद। धर्म के नाम पर आप किसी को धमका नहीं सकते। हमारे देश में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें